पीएम नरेंद्र मोदी ने रिद्धिमान साहा को स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करने के लिए किया आमंत्रित

रिद्धिमान साहा | Twitter

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करने के लिए आमंत्रित किया है|

स्वच्छ भारत अभियान वर्तमान में मोदी प्रशासन द्वारा तैयार किया गया एक अभियान है| इसका प्राथमिक उद्देश्य भारत के शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की गली-महोल्ले, सड़कों और बुनियादी ढांचे को साफ करना है|
 
इस अभियान के संदेश को फैलाने के लिए, प्रधान मंत्री ने पूरे भारत में ब्रांड एंबेसडर के रूप में कई उल्लेखनीय जाने-माने नामो को नामित किया हैं| उनमें से सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और अजिंक्य रहाणे जैसे प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी हैं| साहा इस नाम की सूची में शामिल होने वाले नवीनतम क्रिकेटर बनेंगे जो पूरे भारत में स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे|

नरेंद्र मोदी ने साहा को एक पत्र भेजा था, जिसका जवाब उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से दिया हैं| सहा ने अपने ट्वीट में लिखा हैं कि, "मुझे यह पत्र लिखने के लिए धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी| मैं निश्चित रूप से स्वच्छ भारत के लिए इस अभियान में अपना योगदान करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूँगा, मैं तुरंत ही अपनेआस-पास के स्वच्छ और स्वस्थ स्थान को बनाए रखने के साथ ही इसकी शुरुआत करता हूँ| जय हिन्द|"

 
 

By Pooja Soni - 17 Sep, 2018

    Share Via