Asia Cup 2018 : तमीम इकबाल और रूबेल हुसैन दुबई जाने के लिए टीम के साथ यात्रा करने से चूके

रूबेल हुसैन | Getty

15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में 2018 एशिया कप शुरू होने वाला है| भारत 2016 में फाइनल जीत डिफेंडिंग चैंपियन की भूमिका में है |

बांग्लादेश ने अभी तक ये टूर्नामेंट नहीं जीता है| बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने रविवार को स्थानीय समय 7:30 बजे के अनुसार दुबई जाने के लिए उड़ान भर ली हैं| हालांकि, उनके दो खिलाड़ियों तमीम इकबाल और रूबेल हुसैन ने टीम के साथ यात्रा नहीं की, क्योंकि उन्हें अपने पासपोर्ट समय पर वापस नहीं मिले| 
bdcrictime.com की रिपोर्ट के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को सोमवार को अपने पासपोर्ट मिल जायेंगे|

इसके बाद, अनुभवी खिलाड़ी आने वाले मंगलवार या बुधवार को अपनी टीमों में शामिल हो सकते हैं| उनके उप-कप्तान शाकिब-अल-हसन वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में हैं और सीधे वहां से टीम में शामिल हो जाएंगे| हाल ही में बाएं हाथ के बल्लेबाज मोमिनुल हक को टीम में शामिल किया गया है और उन्होंने टीम के सदस्यों की संख्या को 15 से 16 तक बढ़ा दिया है|
 
जहां तक ​​एशिया कप का सवाल है, बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ समूह 'बी' में रखा गया है| उनका पहला मैच शनिवार,15 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित किया गया है| इसके बाद, मशरफे मुर्तजा की टीम 20 सितंबर को अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगी|

 
 

By Pooja Soni - 10 Sep, 2018

    Share Via