एमएस धोनी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और गायक राहुल वैद्य के साथ बिताये कुछ अच्छे पल

एमएस धोनी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और गायक राहुल वैद्य के साथ | Twitter

भारतीय टीम वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जबकि दूसरी तरफ पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपने इस खाली समय का उचित उपयोग कर रहे हैं|  

हाल ही में, 37 वर्षीय खिलाड़ी अपने परिवार के साथ शिमला में छुट्टियाँ मानाने के लिए गए थे और साथ ही उन्हें वहाँ अपनी रॉयल एनफील्ड बाइक की सवारी करते हुए भी देखा गया था| यहाँ तक की उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने वहाँ की कुछ तस्वीरें अपने सोसल मीडिया पर पोस्ट भी कीं थी| इस दौरान धोनी ने बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर के साथ एक विज्ञापन भी शूट किया था, जिसकी कुछ तस्वीरें वायरल भी हुई थी|

कल, यानी की 6 सितम्बर बुधवार को उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया था, जहाँ वह 'फ्लॉस डांस' करते हुए नज़र आये| यह एक तरह का नृत्य है, जहां एक व्यक्ति बार-बार अपनी बाहों को अपने शरीर के सामने से फहराता है|  इसके अलावा, धोनी ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह से भी मुलाकात की और महाराष्ट्र में नागपुर के एक लोकप्रिय गायक राहुल वैद्य के साथ शाम के कुछ पल बिताये|

गायक राहुल वैद्य ने इस दौरान गिटार बजाते हुए साल 1976 में रिलीज हुई "कभी-कभी" फिल्म का एक लोकप्रिय गीत "कभी-कभी मेरे दिल में" गाया| इसी बीच, धोनी के नृत्य का वीडियो, उनकी रणवीर सिंह के साथ तस्वीर और वैद्य का ये गीत बहुत ही जल्द लोकप्रिय हो गया हैं|

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mahi ????????????✌️ V.c-@sapnamotibhavnani

A post shared by M.S Dhoni⏺️ (@ms.mahi7781) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@mahi7781 @seemantlohani @ranveersingh ????????❤️

A post shared by M.S Dhoni⏺️ (@ms.mahi7781) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@mahi7781 @seemantlohani @ranveersingh ????????❤️

A post shared by M.S Dhoni⏺️ (@ms.mahi7781) on

 
 

By Pooja Soni - 07 Sep, 2018

    Share Via