सचिन तेंदुलकर ने ऑलराउंडर लांस क्लुसेनर को ज़ुलू भाषा में दी जन्मदिन की बधाई

लांस क्लुसेनर | getty

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर लांस क्लुसेनर को उनके 47वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाये दी हैं| क्लुसेनर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 'ज़ुलू' नाम का निकनेम हासिल किया था|

ज़ुलू दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक भाषाओं में से एक है और क्लुसेनर उस भाषा को बहुत ही स्पष्ट रूप से बोलने के लिए जाने जाते हैं| इसलिए पूर्व भारतीय कप्तान ने भी उन्हें ज़ुलू भाषा में ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की कोशिश की हैं|

अपने संबंधित खेल करियर के दौरान तेंदुलकर और क्लुसेनर कई संघर्षो में शामिल थे| क्लुसेनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो मौकों पर तेंदुलकर को आउट किया था| साथ ही लिटिल मास्टर ने क्लुसेनर के खिलाफ कुछ शानदार परिया भी खेली हैं|
 

 
 

By Pooja Soni - 05 Sep, 2018

    Share Via