ENG v IND 2018 : चेतेश्वर पुजारा की शानदार पारी के बाद उनकी तुलना राहुल द्रविड़ से की जा रही हैं

चेतेश्वर पुजारा | Getty

जहां तक ​​खेल का संबंध है, चेतेश्वर पुजारा की तुलना लंबे समय से हर संभावित क्षेत्र में भारतीय क्रिकेट के महान क्रिकेटर रहे राहुल द्रविड़ से की जाती हैं|

और शुक्रवार को, पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पहली पारी में भारत की लड़खड़ाती पारी को संभालने के लिए एक प्रभावशाली नाबाद 132 रनो की पारी खेली| जिसके बाद एक बार फिर से ट्विटर पर पुजारा की तुलना द्रविड़ से की जा रही हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह कुछ और ही हैं| इतना ही नहीं, यहां तक ​​कि पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर डेविड लियोड ने उन्हें 'आधुनिक राहुल द्रविड़' के रूप में सम्मानित भी किया हैं|

भारत की पारी के तुरंत बाद ही, ट्विटर यूज़र्स ने द्रविड़ और पुजारा के बीच तुलना करना शुरू कर दिया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में पूर्व खिलाड़ी के 2011 के प्रदर्शन के आधार पर| उस दौरान द्रविड़  पहली पारी में अपने नाबाद 146 रनों के साथ क्रीज पर अकेले ही संघर्ष कर रहे थे, यद्यपि भारत को बचाने के असफल प्रयास में| ट्विटर यूज़र्स के कुछ दिलचस्प ट्वीट्स यहाँ देखे भी जा सकते हैं-

 

 

 
 

By Pooja Soni - 01 Sep, 2018

    Share Via