स्वप्ना बर्मन के एशियाई खेलो के हैप्टाथलॉन स्वर्ण पदक जीतने की यात्रा में राहुल द्रविड़ का भी हैं महत्वपूर्ण हाथ

राहुल द्रविड़ | Getty

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ खेल से संन्यास लेने के बाद से अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को तैयार कर रहे हैं|

पृथ्वी शॉ, हार्दिक पांड्या और ऐसे कई उभरते खिलाड़ियों को और किसी ने नहीं बल्कि द्रविड़ ने ही तैयार किया हैं| हालांकि, कई प्रशंसकों को इस बारे में भी नहीं पता है कि दत्तू भोकनाल, बी साईं प्रणित, किदंबी श्रीकांत, अंजुम मौदगील, 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता स्वप्ना बर्मन और कई अन्य एथलीटों के उत्थान में द्रविड़ का ही हाथ हैं|

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों की हैप्टाथलॉन प्रतिस्पर्धा में स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन पहली भारतीय एथलीट हैं| 21 वर्षीय बर्मन ने दो दिन तक चली सात स्पर्धाओं में 6026 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता हैं| खेल के दौरान उन्होंने ऊंची कूद (1003 अंक) और भाला फेंक (872 अंक) में पहला तथा गोला फेंक (707 अंक) और लंबी कूद (865 अंक) में दूसरा स्थान हासिल किया था|

राहुल द्रविड़ एथलीट मेन्टरशिप प्रोग्राम ने 2017-18 सत्र में गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से 20 एथलीटों का चुनाव किया था| कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, गो स्पोर्ट्स ने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में 2018 एशियाई खेलों और 2020 कामनवेल्थ खेलों के लिए चयनित भारतीय एथलीटों को महत्वपूर्ण और समय पर समर्थन देने का वादा किया था|
 
यह वित्तीय सहायता और परामर्श था, कि स्वप्ना, अन्य 19 एथलीटों के साथ, गो स्पोर्ट्स और द्रविड़ के कार्यक्रम के बीच संबंध के माध्यम से प्राप्त हुए थे, जिन्होंने 21 वर्षीय के प्रदर्शन में इंडोनेशिया में हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने में अपनी भूमिका निभाई हैं|
 
स्पर्धा से ठीक पहले 21 वर्षीय इंजरी और दांत में दर्द से काफी परेशान थीं| एशियाई खेलों में स्वप्ना के बहादुर प्रयासों के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एथलीटको 10 लाख रुपये का इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है| 
  
पश्चिम बंगाल एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव कमल मिश्रा ने पीटीआई से बात करते हुए बताया हैं कि, "मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और स्वप्ना  के लिए सरकारी नौकरी देने की घोषणा की हैं| मंत्री (देब) ने स्वप्ना के घर में करीब आधे घंटे बिताए और उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन भी दिया|"

 
 

By Pooja Soni - 01 Sep, 2018

    Share Via