न्यूजीलैंड महिला टीम की स्पिनर मोरना नील्सन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का लिया फैसला

मोर्न नील्सन | Getty

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की बाएं हाथ की स्पिनर मोरना नील्सन ने अपने 11 साल के करियर के बाद खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला लिया हैं| 

प्रशिक्षण के द्वारा एक संरचनात्मक इंजीनियर यही 28 वर्षीय, अब अपने कार्य प्रतिबद्धताओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगी| ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए उन्होंने कहा हैं कि, "मेरे करियर में वापस देखने पर, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अलग-अलग स्थानों पर खेलने का मौका मिलना बहुत ही अच्छा था|"

उन्होंने कहा कि, "महिलाओं के खेल के बदलते परिदृश्य में शामिल होने का भी अपना एक बहुत ही दिलचस्प समय था| मैंने ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश और इंग्लैंड में सुपर लीग जैसे खेलो में खेलने की सम्भावना के बारे में कभी नहीं सोचा था|" 

28 वर्षीय मोरना नील्सन ने अपनी घरेलू टीम को फॉलो करने का वादा भी किया हैं और अपनी स्पार्क्स टीम में प्रतिभा के समूह की सराहना भी की| उन्होंने कहा कि, "मैं अभी भी अपनी घरेलू प्रतियोगिताओं में स्पार्क्स पर कड़ी नजर रखूंगी| यहाँ टीम में बड़ी संख्या में प्रतिभा है और वे लड़कियों का एक बड़ा समूह हैं|"

 
 

By Pooja Soni - 31 Aug, 2018

    Share Via