ENG v IND 2018 : एमएस धोनी और रिषभ पंत दोनों ने फारूख इंजीनियर को दिलाई उनके पुराने दिनों की याद

एमएस धोनी और रिषभ पंत

नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपने पहले ही मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से दिग्गजों को काफी प्रभावित किया हैं|

जिसके बाद विकेटकीपर फारूख इंजीनियर पंत के भविष्य को लेकर काफी आश्वस्त हैं| पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर युवा विकेटकीपर रिषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए दिल्ली के इस खिलाड़ी का भविष्य उज्ज्वल बताया हैं|  

साथ ही उन्होंने कहा हैं कि एमएस धोनी और 20 वर्षीय पंत, दोनों ने ही उन्हें अपने दिनों की याद दिला दी| स्टंप के पीछे पंत की विश्वसनीयता नॉटिंघम में भारत की जीत के पीछे कारणों में से एक हैं| लेकिन इंजीनियर का मानना ​​है कि अभी भी उनकी तकनीकी क्षेत्र में सुधार की जरुरत हैं|  

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा हैं कि, "वह बहुत ही जल्द ऊपर उठेंगे| मैं सिर्फ (सैयद) किरमानी के साथ इस पर चर्चा कर रहा था, जिन्होंने मुझे बताया कि यह आधुनिक प्रवृत्ति है| मैं ये समझने में असफल रहा| कोई अच्छा विकेटकीपर उसे ऐसा नहीं करने के लिए क्यों कहेगा, क्योंकि एक बार जब आप धीमे रहेंगे, आप लेग-साइड पर डाइविंग कैच ले सकते हैं, लेकिन एक बार उठने के बाद, आप एक सेकंड का अंश गवा देते  देते हैं, और आप नीचे नहीं जा सकते| यही कारण है कि बहुत सारे कैच छूट रहे थे| अन्यथा, वह बहुत अच्छे थे|"

इसके अलावा, इंजीनियर ने युवा खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, "उन्होंने बहुत बड़े बादो का प्रदर्शन किया| उनका प्रतिबिंब बहुत अच्छा था, विशेष रूप से तब जब गेंद मूव कर रहे थी और वे कैच पकड़ रहे थे और यह वास्तव में हवा में और पिच के बाहर इंग्लैंड में बहुत मूव करती हैं| एमएस धोनी को देखकर मुझे अपने पुराने दिनों की याद आयी थी और पंत ने  ने मेरी पुरानी यादो को ताजा कर दिया हैं| पंत का भविष्य उज्ज्वल है|"

 
 

By Pooja Soni - 30 Aug, 2018

    Share Via