वीरेंद्र सहवाग के खुद को "गंजूजी" कहने पर ट्विटर यूज़र्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर काफी सक्रीय रहते हैं और अपने मज़ेदार ट्वीट्स से फैंस का भी मनोरंजन करते रहते हैँ|  

ऐसा ही कुछ उन्होंने रविवार, 26 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर भी किया| सहवाग ने अपनी बहनों अंजू और माजू से राखी बंधवाते हुए की कुछ तस्वीरें पोस्ट की और फिर खुद को "गंजू जी" कहकर सम्बोधित भी किया|

जैसे ही सहवाग ने अपने कम बालों के लिए खुद का मज़ाक बनाया, वैंसे ही उनके फैंस भी इस पार्टी में शामिल हो गए| वह ट्विटर पर अपने उल्लास से भरे ट्वीट्स और अपने खुले विचारो के लिए एक लोकप्रिय चरित्र है | उनकी विशिष्टता के कारण भी उनके ट्वीट्स को भी बड़ा सहयोग मिलता हैं|  

सहवाग के "गंजजू जी" ट्वीट को उनके फोल्लोवेर्स ने काफी पसंद किया, क्योकि उनके इस ट्वीट को 2,790 बार रीट्वीट किया गया और 41,000 बार पसंद भी किया गया| कई फैंस ने तो  सहवाग के खुद पर मज़ाक बनाने के ट्वीट पर मजाकिया अंदाज़ में जवाब भी दिया हैँ |

 

 
 

By Pooja Soni - 28 Aug, 2018

    Share Via