पेशावर ज़ल्मी केरल पीड़ितों के लिए दे रहे हैं अपना पूरा समर्थन

जावेद अफरीदी

केरल अपने इतिहास के सबसे भयानक चरणों में से एक से गुजर रहा है | भारत के सबसे रमणीय विदेशी पर्यटन स्थलों में से एक केरल पानी में डूबा हुआ है, जिसने कई लोगों को बेघर कर दिया हैं और बीमारियों से ग्रस्त कर दिया हैं |

समय के साथ ही मरने वालो की संख्या भी बढ़ती ही जा रही हैं | इस बीच सबसे ज्यादा उत्साहजनक बात ये हुई हैं, कि दुनिया भर के लोगो का दिल पसीज गया और भयानक घटनाओं के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं | इस बीच, यहां तक ​​कि क्रिकेटरों वर्तमान और पूर्व दोनों ही रहत कार्य में दान कर रहे हैं | हाल ही में, केरल से संबंधित संजू सैमसन ने मुख्यमंत्री राहत निधि में 15 लाख रुपये का दान दिया था और कहा था कि यह सिर्फ जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए था |

यहां तक ​​कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये दान किये थे | पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान और देश के वर्तमान प्रधान मंत्री ने भी अपनी संवेदना साझा की थी | इस बीच, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में फ्रेंचाइजी पेशावर ज़ल्मी की ज़ल्मी फाउंडेशन ने भी केरल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया हैं |

फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष जावेद अफरीदी और सेवानिवृत्त क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के भाई ने 5000 शिविर और पीड़ितों के लिए चिकित्सा आपूर्तियों की घोषणा की हैं | फ्रेंचाइजी ने उल्लेख किया हैं कि, "मानवता के आधार पर, हम केरल के लोगों को अपना पूरा समर्थन देना चाहते हैं |"

उन्होंने आगे लिखा हैं कि, "हम केरल में बाढ़ के कारण होने वाले विनाश से बहुत दुखी हैं और ज़ल्मी फाउंडेशन के माध्यम से हम किसी भी तरह से उन्हें समर्थन प्रदान करना चाहते हैं | अध्यक्ष जावेद अफरीदी ने केरल में बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों के प्रति अपना पना पछतावा व्यक्त किया हैं | ज़ल्मी फाउंडेशन के माध्यम से, उन्होंने केरल के लोगों के लिए 5000 राहत शिविर और चिकित्सा आपूर्तियों की घोषणा की है | हमारी प्रार्थना उनके साथ है और हम जरूरत के इस समय में उनके साथ खड़े हैं |"

 
 

By Pooja Soni - 24 Aug, 2018

    Share Via