किंग्स इलेवन पंजाब नें ब्रैड हॉज को मुख्य कोच पद से किया बर्खास्त

ब्रैड हॉज | द हिन्दू - विवेक बेंद्रे

किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) ने अपने निडर दृष्टिकोण के साथ ही अपने अंतिम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत में कई लोगों को हैरान करके रख दिया था |

लेकिन जैसे ही टूर्नामेंट आगे बढ़ता गया, वे अपनी इस रफ़्तार को बरक़रार नहीं रख पाए और अंत में, प्लेऑफ के लिए अर्हता प्राप्त करने में नाकाम रहे | इसका असर अब महसूस किया जा रहा है, क्योंकि फ्रैंचाइज़ी ने मुख्य कोच ब्रैड हॉज को निकालने के लिए कहा है |
 
बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, हॉज को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है और कर्मचारियों में भी बदलाव होने की उम्मीद जारी जा रही है | फ्रैंचाइज़ी की बोर्ड बैठक अगले कुछ दिनों में होने की संभावना हैं, जिसमें कुछ कठिन फैसले लेने की उम्मीद है | पिछले सीजन में, वीरेंद्र सहवाग को टीम के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था और यह देखा जाना बाकी है कि उन्हें हॉज के स्थान पर   नियुक्त किया जाएगा या नहीं |
 
पंजाब इस वर्ष प्रतियोगिता के पहले भाग में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली टीम थी | रवि अश्विन, क्रिस गेल, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों नें शानदार प्रदर्शन किया था और मैच जीते थे | लेकिन आईपीएल का दूसरा भाग उनके लिए एक आपदा साबित हुआ | जब प्रतियोगिता में जीतना महत्वपूर्ण था, तो तब वे खेल जीत नहीं पाए और अश्विन की कप्तानी पर भी सवाल उठाये गए थे |

हालांकि नए कोच के साथ, फ्रेंचाइजी अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी और संभवतः अपने इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट जीत पायेगी |

 
 

By Pooja Soni - 24 Aug, 2018

    Share Via