राहुल द्रविड़ से प्रेरित हो पंजाब क्रिकेटर्स ने ड्रग्स के खिलाफ एक अभियान वीडियो लांच किया

राहुल द्रविड़ | getty

राहुल द्रविड़ का धूम्रपान के खिलाफ सार्वजनिक हित विज्ञापन सिनेमाघरों में चलाया जाता है, जिसके चलते पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम के अधिकारियों ने भी इस सामाजिक प्रचार संदेश से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों दवारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फ़ैलाने का फैसला किया हैं |

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, एक वीडियो अभियान बनाया गया था, जिसमें क्रिकेट के कुछ लोकप्रिय युवा खिलाड़ियों ने युवाओं से इन दवाओं का सेवन न करने का आग्रह किया था | स्टेडियम के एक प्रवक्ता सुशील कपूर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बताया हैं कि, क्योकि युवा क्रिकेटरों को इस तरह के अभियान शुरू करने का विकल्प चुना गया था |

उन्होंने कहा हैं कि, "युवाओं में नशे की लत एक बड़ी समस्या है और क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसकी  हर समय पूजा की जाती है | छह घंटों के खेल में, खेल से पहले दो घंटे बहस, खेल के बाद दो घंटे बहस, इसे चायवाला और पान वाला के बीच भी प्रमुख बनता हैं |"

"एक अच्छा शिक्षक कभी-कभी आपके माता-पिता से भी ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है, क्योकि एक बच्चा अपने आइडलस और सलाहकारों को सुन सकता है | इसलिए, हमने पंजाब सरकार के संबद्ध होने के साथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस वीडियो अभियान को चलाने का फैसला किया |" 

 
 

By Pooja Soni - 24 Aug, 2018

    Share Via