अनुष्का शर्मा ने अनूठे अंदाज़ में किया क्रिकेट के मैदान पर डेब्यू

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली | Instagram

शुरुआत से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने-अपने स्टारडम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स का हिस्सा रहे हैं |

हाल ही में, इस तरह की एक और घटना देखने को मिली हैं | विराट मौजूदा समय में इंग्लैंड में है जहां वे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेल रहे हैं | उन्होंने अब तक 440 रन बनाए हैं और वर्तमान में श्रृंखला के अग्रणी रन-स्कोरर भी रहे हैं |

इस बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज में देखा गया था, जहाँ उन्होंने अपने पति के 23वी टेस्ट शतक पर अपनी ख़ुशी जाहिर की थी | 30 वर्षीय अभिनेत्री स्लिवर स्क्रीन पर   अपने काम के साथ काफी व्यस्त चल रही हैं | उनकी आगामी फिल्म ''सुई धागा : मेड इन इंडिया' बहुत ही जल्द सिनेमा घरो में लगने वाली हैं, जो कि 28 सितंबर, 2018 को रिलीज होने वाली है |

हालाँकि जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया हैं, तब से इस पर काफी मीम्स भी बन चुके हैं और आगे बनते ही जा रहे हैं | ट्रेलर में अनुष्का शर्मा का एक सीन है, जिसे लेकर लोग उन पर काफी ज्यादा मीम्स बना रहे हैं | सोशल मीडिया पर कई ऐसे तस्वीरें देखी जा सकती हैं, जिनमें आप अलग-अलग जगह पर अनुष्का के फोटो को देख सकते हैं |

और साथ ही ये काफी वायरल भी हो रहे हैं | कभी अनुष्का को डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में देखा जा सकता हैं, तो कभी अपने पति विराट कोहली के साथ खेल के मैदान में | अनुष्का के ऐसे ही कुछ मीम्स यहाँ देखे जा सकते हैं -

 

 

 

 

 

 

 

 
 

By Pooja Soni - 22 Aug, 2018

    Share Via