पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति जताई सहानुभूति

हसन अली | Getty

भारत का केरल राज्य अब तक के सबसे विनाशकारी आपदा बाढ़ का सामना कर रहा हैं | 

इस आपदा में लगभग 400 लोग मारे गए हैं, जबकि आठ लाख से अधिक लोगों को स्थान्तरित कर दिया गया है | इस सैलाब के कारण होने वाली हानि 20,000 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं | जबकि इस त्रासदी ने देश भर में और विदेशों से भी दान को आकर्षित किया है, यहाँ तक कि पाकिस्तान के एक क्रिकेट खिलाड़ी ने भी बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है |

पाकिस्तान के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन अली ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया हैं और ट्वीट करते हुए बताया हैं कि इस मुश्किल घड़ी में उनका देश उनके साथ खड़ा हुआ हैं | भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कई लोगों ने अली के इस भाव की सराहना की हैं | इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने दक्षिणी राज्य के लिए 700 करोड़ रुपये की राहत दान  दिया हैं |

 

 
 

By Pooja Soni - 22 Aug, 2018

    Share Via