नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान सेना के प्रमुख से गले मिलने पर बजरंग दल ने जताई अपनी नाराजगी

 नवजोत सिंह सिद्धू | getty

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने देश के 22 वें प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी |

उनकी पार्टी पाकिस्तान तेहरिक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने 25 जुलाई को आयोजित आम चुनावों में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल) को हराया था | 18 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति इस समारोह का हिस्सा बने थे, जिनमे नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल थे |

समारोह में शामिल होने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज एकमात्र भारतीय थे | इससे पहले, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने देश की यात्रा करने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था | इमरान की पार्टी के नेता फैसल जावेद खान ने सिद्धू का इस्लामाबाद का स्वागत किया था | घटना के दौरान, सिद्धू ने भारत और पाकिस्तान के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के महत्व के बारे में बात भी की थी |

साथ ही उन्होंने इमरान की अपनी 'शायरी' (कविताओं) से प्रशंसा भी की थी | समारोह में शामिल होने  के बाद से, भारत के हर कोने से सिद्धू की आलोचना ही की जा रही हैं | क्योकि उन्हें पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हुए देखा गया था | इसके अलावा, 54 वर्षीय को समारोह में पाकिस्तान के अधिकृत वाले कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान के साथ बैठे हुए भी देखा गया था | 

उनके कार्य आग की तरह फैल गए हैं और www.newsx.com की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में, एक संगठन बजरंग दल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिद्धू का सिर काटने पर 5 लाख रुपये के इनाम की राशि की घोषणा की है | ऐसा ही कुछ तब सामने आया, जब बजरंग दल आगरा जिले के अध्यक्ष संजय जाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था |

संघ ने सिद्धू के सेना के जनरल से गले मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की हैं | वीडियो में, जाट ने सिद्धू के सिर काटने के बारे में बताया हैं | उन्होंने सिद्धू की तुलना एक गद्दार से की हैं और इस कार्य को अयोग्य घोषित करार किया हैं | जाट ने यह भी दावा किया हैं कि सिद्धू सिख गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं को भूल गए हैं | इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा हैं कि इस कार्य से उन लोगों की भावनाओं को नुकसान पंहुचा हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपनी जान का त्याग किया हैं |

 
 

By Pooja Soni - 21 Aug, 2018

    Share Via