https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
तबरेज़ शम्सी ने इस भारतीय खिलाडी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुआ सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया

तबरेज़ शम्सी ने इस भारतीय खिलाडी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुआ सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया

तबरेज़ शम्सी | getty

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज़ शम्सी, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और एक T20I मैच खेला हैं और दौरे में 12 विकेट लिए हैं |

अब 28 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका ए की त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलने के लिए तैयार है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 'ए', इंडिया 'ए' और इंडिया 'बी' भी शामिल है | शम्सी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हुए आखिरी बार बंगलौर में थे | फ्रैंचाइजी के लिए उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2 मई, 2016 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था | लगभग कुछ वर्षों के अंतराल के बाद शहर में वापसी करने के बाद शम्सी काफी खुश हैं |  

साथ ही जोहान्सबर्ग में पैदा हुए इस क्रिकेटर ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की प्रशंसा भी की | उन्होंने अनुभवी भारतीय खिलाड़ी को आल-टाइम सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के रूप में सम्मानित किया हैं | हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंग्रेजी सरजमीं पर भारत की सीमित ओवरों की श्रृंखला में खेला था और कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें प्रशंसकों की काफी गंभीर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा |

महेंद्र सिंह धोनी | Gettyबैंगलोर में वापसी करने साथ ही शमसी ने ट्विटर के माध्यम से अपनी ख़ुशी को व्यक्त किया, लेकिन अपने संदेश के साथ उन्होंने अपनी और धोनी की तस्वीर पोस्ट की, जहाँ उन्होंने धोनी को आल-टाइम सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताया | 

 
 

By Pooja Soni - 20 Aug, 2018

    Share Via