सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर को उनके 37वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

रॉजर फेडरर और सचिन तेंदुलकर | Getty

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने रोजर फेडरर को उनके 37वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं | 

तेंदुलकर ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर फेडरर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं | साथ ही उन्होंने अपनी इस पोस्ट में फेडरर को एक बेहतरीन इंसान और बेहतरीन खिलाड़ी भी बताया हैं |  फेडरर ने 1998 से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी और तब से उन्होंने इस खेल पर अपना कब्ज़ा किया हुआ हैं | इन सभी वर्षों में, उन्होंने आठ विंबलडन खिताब अपने नाम किये हैं, एक संयुक्त रिकॉर्ड जिसमे उन्होंने छह ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीते हैं, लगातार पांच यूएस ओपन खिताब और एक फ्रेंच ओपन खिताब भी जीता है |

सचिन हमेशा से ही फेडरर के खेल के एक बड़े समर्थक रहे है और साल 2017 के विंबलडन फाइनल से पहले भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा था कि, "मैं पिछले 10 सालों से रोजर को देख रहा हूँ | यहां मैं रोजर का समर्थन करने के लिए आया हूँ |"

 
 

By Pooja Soni - 09 Aug, 2018

    Share Via