क्रिस गेल 'फुकरे' के स्टार मनजोत सिंह से सीख रहे हैं पंजाबी भाषा

क्रिस गेल | Getty

क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज़ी के अलावा भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल अपने मजेदार अंदाज़ के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं | 

हाल ही में, सपना चौधरी के गीत पर उन्होंने डांस किया था, उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ था और वे सुर्खियों में भी बने हुए थे | और अब गेल एक विज्ञापन के सेट पर बॉलीवुड अभिनेता मनजोत सिंह के साथ अपने संबंध के लिए काफी सुर्खियों में बने हुए हैं |  

बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे' से प्रसिद्ध हुए मनजोत सिंह और क्रिस गेल आगामी ब्रांड के विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे हैं | दोनों सेट पर बहुत मस्ती करते हैं | वास्तव में, दोनों ही स्टार एक-दूसरे की भाषा सीखने की कोशिश कर रहे हैं |

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मनजोत ने बताया हैं कि, "मैं और क्रिस गेल ने बहुत मस्ती करते हैं और हमने एक साथ शूटिंग पर काफी अच्छा समय बिताया था | उन्होंने मुझे सिखाया हैं कि जमैका भाषा में क्या हो रहा है को बोलते हैं वान गुआन और मैंने उन्हें  सिखाया हैं कि पंजाबी में भाई क्या चल रहा है को बोलते हैं की चलदा वीरे |"

खैर, यह सब सुनकर तो लगता हैं की दोनों ने ही सेट पर खूब मस्ती की हैं | अब देखना ये हैं कि इस पूरब और पश्चिम की जोड़ी स्क्रीन पर क्या कमाल करती हैं | . 

 
 

By Pooja Soni - 04 Aug, 2018

    Share Via