https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
क्रिस गेल ने अपने क्रिकेट आइडल का किया खुलासा

क्रिस गेल ने अपने क्रिकेट आइडल का किया खुलासा

क्रिस गेल और ब्रायन लारा  | AFP

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने पिछले कुछ वर्षों में कई गेंदबाजों को परेशान किया हैं |

हालाँकि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा T20I श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है और वे भी अपने इस ब्रेक का आनंद ले रहे हैं | हालांकि, गेल ने हाल ही में एक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर परस्पर संपर्क में अपने क्रिकेट आइडल का खुलासा किया हैं |
  
हाल ही में बाएं हाथ के बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का हिस्सा थे और निर्णायक मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था | कुल 302 रनों का पीछा करते हुए, उन्होंने 66 गेंदों पर 73 रनो की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत प्रदान की थी | गेल ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और 5 छक्के लगाए |  

शुक्रवार को ने इंस्टाग्राम की नई सुविधा के माध्यम से अपनी प्रशंसकों से उनसे सवाल पूछने को कहा | इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके प्रशंसकों ने भी जल्द ही उनसे बहुत सारे सवाल पूछ डाले |

उनमें से एक फैन ने, 38 वर्षीय बल्लेबाज़ से अपने आइडल के बारे में पूछा गया और गेल ने भी बिना समय जाया किए ब्रायन लारा का नाम बताया | लारा निस्संदेह खेल के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक है | वह साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एक एकमात्र खिलाड़ी हैं |

 
 

By Pooja Soni - 04 Aug, 2018

    Share Via