ENG V IND 2018 : शिखर धवन द्वारा कई कैच छोड़ने पर भड़के फैंस

 शिखर धवन | getty

टीम इंडिया वर्तमान में एडबस्टन में चल रहे टेस्ट मैच पर अपना कब्जा बनाये हुए हैं | हालांकि अब भी टीम इंडिया में कई पक्ष हैं, जहाँ भारतीय टीम को काम करने की जरूरत है |

स्लिप फील्डिंग टीम के लिए बड़ी समस्या है | खासकर की तब जब शिखर धवन द्वारा कई कैच के छोड़े गए |  बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो महत्वपूर्ण कैच छोड़े, जिसमे सैम कुरान और आदिल राशिद का कैच शामिल था | जिसे देख ट्विटर यूज़र्स बिलकुल भी खुश नज़र नहीं आये |

पहले टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दूसरी पारी में 5 विकेट झटके और इंग्लैंड 180 रनो पर ही ढेर हो गई | इशांत ने 51 देते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे |  लेकिन कुरान और राशिद ने आठवें विकेट के लिए खूबसूरती से बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों की साझेदारी की |  

शिखर धवन अपने पहले स्लिप पर कैच पकड़ने में तब नाकाम रहे, जब मोहम्मद शामी को सैम कुरान के बल्ले का किनारा मिला | गेंद धवन के हाथो से छूटते हुए चार रनो के लिए चली गई | जिसके बाद  कुरान 13 रन बनाये और अभी भी 33 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं |

फिर 41वें ओवर में उमेश यादव ने एक सुंदर आउटस्विंगर गेंद की और राशिद की ओर एक लुभावनी ड्राइव के लिए धवन को आकर्षित किया | यह एक आसान सा कैच था, धवन ने एक बार फिर से सबको हैरान करते हुए यह कैच छोड़ दिया | जिसके बाद कई लोग उनकी खराब फील्डिंग से खासा निराश भी नजर आए |

 
 

By Pooja Soni - 04 Aug, 2018

    Share Via