विनय कुमार केपीएल के साथ एक नई शुरुआत करने के लिए हैं तैयार

विनय कुमार | Getty

आईपीएल के बाद तेज़ गेंदबाज़ विनय कुमार नई शुरुआत का इंतज़ार कर रहे थे|

विनय कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में हुबली टाइगर्स के लिए प्रमुख खिलाड़ी हैं, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी | मंगलवार को स्पोर्टस्टार से बात करते हुए विनय ने बताया हैं कि, "लोग ऑनलाइन बहुत सी चीजें कहते हैं | शांति से बैठ कर कुछ भी कहना बहुत ही आसान है | मैं उसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं, लेकिन दिन के अंत में, यह सिर्फ एक खेल है | हम सभी जीतने के लिए मैदान में जाते हैं, लेकिन हम हर बार जीत नहीं सकते हैं | आईपीएल में एक ओवर में कई गेंदबाजों ने 20-25 रन दिए हैं |"   

34 वर्षीय ने आगे कहा कि वह आलोचना को अपने खेल को प्रभावित करने की अनुमति नहीं देते हैं | उन्होंने कहा कि, "एक खिलाड़ी के लिए सफलताओं और असफलताओं को सामान रूप से स्वीकार करना बहुत ही महत्वपूर्ण है | हाँ, मैंने एक बुरा खेल खेला था, लेकिन मैं दोबारा से मजबूत होने के लिए तैयार हूँ | मैं इन चीजों को संभालने के लिए पर्याप्त रूप से परिपक्व हूँ | केपीएल एक नए सीजन की शुरुआत है और एक नया दिन है |"

 
 

By Pooja Soni - 01 Aug, 2018

    Share Via