विराट कोहली पर किये एसेक्स के ट्वीट पर भड़के फैंस

विराट कोहली | Getty

ईशांत शर्मा और उमेश यादव के 2-2 विकेटों के दम पर भारत ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को एसेक्स काउंटी को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया हैं |

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 395 रन बनाए थे | वहीं एसेक्स ने दिन का खेल खत्म होने तक अपने 5 विकेट के नुकसान पर 237 रनों बनाये हैं | लेकिन वे अभी भी भारत से 158 रन पीछे है | इससे पहले, भारत ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 322 के स्कोर के साथ हुई थी | 82 रनों पर नाबाद रहे दिनेश कार्तिक दूसरे दिन अपना खता ही नहीं खोल पाए | छह रन बाद करुण नायर भी मैदान से बाहर हो गए थे | रवींद्र जडेजा ने 15 रन बनाये थे और ऋषभ पंत 34 रन बनाते हुए नाबाद रहे | 

लेकिन जब कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया, तो एसेक्स ने अपने ट्विटर पर बड़ा ही अजीब ट्वीट किया, जो कि कई भारतीय प्रशंसकों को रास नहीं आया | उन्होंने अपने ट्वीट में ये बताया कि विराट क्रिकेट में इतने बुरे भी नहीं हैं | शायद उन्हें विराट की रन बनाए की काबिलियत पर शक था, जिसके बाद विराट के प्रशंसक भड़क उठे और तुरंत ही अपनी प्रतक्रिया देनी शुरू कर दी |

 

 
 

By Pooja Soni - 27 Jul, 2018

    Share Via