मखाया एंटिनी के बेटे थंडो एंटिनी ने इंग्लैंड के खिलाफ दिखाया अपने शानदार प्रदर्शन का जौहर

थंडो एंटिनी | Getty

दक्षिण अफ्रीका के दिग्‍गज गेंदबाज मखाया एंटिनी का बेटा थंडो एंटिनी क्रिकेट की दुनिया में काफी तेजी से नाम कमा रहे हैं |

इंग्‍लैंड दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम मौजूद हैं | इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में मखाया के बेटे थंडो ने अपने 8 ओवरों में मात्र 19 रन देते हुए चार विकेट अपने नाम किये | इस दौरान थंडो ने एक मेडन ओवर भी डाला |

थंडो के करियर का ये अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है | थंडो की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में 79 रनो से शानदार जीत हासिल की | थंडो ने साल 2017 में अंतरराष्‍ट्रीय डेब्यू किया था |

साथ ही थंडो ने अपनी इस शानदार गेंदबाजी का श्रेय अपने पिता मखाया एंटिनी को दिया हैं | अपने शानदार प्रदर्शन के लिए थंडो को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से भी नवाज़ा गया | जिसके बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी इस युवा खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन की सराहना की |

 
 

By Pooja Soni - 25 Jul, 2018

    Share Via