WATCH - उमेश यादव और करुण नायर पहले टेस्ट मैच से पहले ले रहे हैं दौड़ने का मज़ा

उमेश यादव | getty

T20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद, भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए तैयार है |

भारत को 1 अगस्त से बर्मिंघम में एजबेस्टन क्रिकेट मैदान में श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच खेलना हैं | भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया हैं, जिसमे उमेश यादव और करुण नायर को दौड़ते हुए देखा जा सकता है | इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता हैं दोनों ही खिलाड़ी कोल्चेस्टर की सड़को पर दौड़ने का मज़ा ले रहे हैं |

नायर, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार साल 2017 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था | सिर्फ इतना ही नहीं टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले नायर दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं | भारतीय बल्लेबाज ने चेन्नई में साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाए थे|

इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वीरेंद्र सहवाग पहले भारतीय बल्लेबाज़ थे | सहवाग ने अपने करियर के दौरान दो बार इस उपलब्धि को हासिल किया हैं | पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने साल 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रन बनाये थे और फिर साल 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाये थे | 26 वर्षीय नायर ने अभी तक 6 टेस्ट मैच ही खेले हैं और 62.33 के औसत से 374 रन बनाए हैं |

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

 
 

By Pooja Soni - 24 Jul, 2018

    Share Via