युवराज सिंह ने बताया कैंसर जैसी घातक बिमारी से लड़ने का मूल मंत्र

युवराज सिंह | getty

भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह शनिवार (21 जुलाई) को वीआर पंजाब मॉल में लेबल वाईडब्ल्यूसी (यूवीकैन) स्टोर के लॉन्च पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक भी किया | 

इस दौरान उनकी मां व अन्य पारिवारिक सदस्य भी उनके साथ वहाँ मौजूद थे | मॉल में युवी ने कैंसर के लिए बनाई अपनी संस्था के बारे में लोगों को जानकारी भी दी | उन्होंने इस दौरान कैंसर से लड़ने के लिए लव डेयर एंड इंस्पायर का मूल मंत्र भी बताया | युवी ने बताया कि कैंसर से उबरने के लिए उन्होंने स्लो एंड स्टडी फॉर्मूले पर काम किया था, जो की काफी फायदेमंद रहा |  

The Tribuneindia की रिपोर्ट के अनुसार साथ ही युवराज ने बताया कि, "कैंसर के बाद जीवन में बहुत से विचार उत्पन्न होने लगते हैं | इसमें एक बात ये भी थी कि क्या जीवन से सब कुछ पा चुका हूँ | उस दौरान तक मेरी शादी भी नहीं हुई थी | अब हो गई है, जो कि अच्छा अहसास है | शादी के बाद आपका जीवन बदल जाता है | हर दिन आप भगवान का शुक्रिया करते हैैं कि आपको ये दिन नसीब हुआ | मुझे लगता है कि हेज़ेल के साथ शादी मेरे जीवन में होने वाली एकमात्र चीज थी, जो किन हुआ |"

युवराज कैंसर जैसी घातक बिमारी का सामना कर चुके हैं, इसलिए उन्हें पता है कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ना कितना मुश्किल होता हैं | लेकिन इस काम को युवी आसान बनाने में लगे हुए हैं | उन्होंने कहा कि, "मुझे इस बात की खुशी है कि कैंसर से पीड़ित हमने कई लोगों को सकारात्मक बनाया है |"

युवी ने खासकर पंजाब पर फोकस करते हुए कहा हैं कि, "पंजाब को कैंसर की राजधानी कहा जाता है, जो कि अच्छी बात नहीं हैं | यहां पर बड़ी संख्या में लोग इससे पीड़ित होते हैं | पिछले एक साल से पंजाब में रोजाना औसतन 17 से 18 मौते कैंसर की वजह से होती हैं | विशेष रूप से हमारा ध्यान ग्रामीण इलाकों में हैं | कैंसर के खिलाफ हमारी इस लड़ाई में कई लोग हमारा साथ दे रहे हैं |"

उन्होंने आगे कहा कि, "यूवीकैन फाउंडेशन बनाने के बाद से अब हमारे पास रोजाना 300 एप्लीकेशन आती है | दुख की बात ये है कि भारत में कैंसर का ट्रीटमेंट बहुत ही महंगा है, ऐसे में, मैं चाहता हूं कि मैं खुद लोगों की मदद करू | अभी हमारी फाउंडेशन 50 बच्चों की पढ़ाई को स्पॉन्सर कर रही है, जिन्होंने कैंसर जैसे घातक बीमारी का सामना किया हैं | इस नेक कार्य में लोग सहयोग कर हैं | जब मैंने ब्रांड लंच करने की घोषणा की थी, तो बॉलीवुड और पूरी क्रिकेट बिरादरी ने मेरा सहयोग किया था |"  

  
   
 
 

  

 

 
 

By Pooja Soni - 23 Jul, 2018

    Share Via