आकाश चोपड़ा के पाकिस्तान-जिम्बाब्वे सीरीज पर ट्वीट करने से भड़के फैंस

आकाश चोपड़ा | Twitter

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा आधुनिक क्रिकेट की दुनिया में शीर्ष क्रिकेट विश्लेषकों में से एक हैं |

हाल के दिनों में गेम पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को अक्सर कमेंटरी बॉक्स में देखा गया हैं | साथ ही, वह ये भी सुनिश्चित करते है कि वह सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से जुड़े रहे है | ईसिस के साथ ही वह समय-समय पर क्रिकेट दुनिया में होने वाली किसी भी प्रमुख घटना पर अपडेट को शेयर भी करते हैं |

वर्तमान में, पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे में है, जहां वे मेजबानों को बड़े पैमाने पर पहले ही ध्वस्त कर चुके हैं | निश्चित रूप से, जिस तरह से पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे में प्रदर्शन किया हैं, उन्होंने पूरी दुनिया में अपने वर्चस्व को बढ़ा दिया हैं |  

दौरे के आखिरी वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने 364/4 का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके बाद आकाश चोपड़ा जिम्बाब्वे में क्रिकेट की दुर्दशा के बारे में थोड़ा चिंतित नज़र आये | उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से अपनी चिंताओं को व्यक्त भी किया |  

खैर, उनका ये ट्वीट प्रशंसकों को कुछ खासा पसंद नहीं आया | पाकिस्तानी प्रशंसक उनके इस ट्वीट से काफी नाराज थे और उनका मानना हैं कि आकाश चोपड़ा पाकिस्तानी खिलाड़यों के प्रयासों को कम करने की कोशिश कर रहे थे | उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी की काफी आलोचना की |


 

 

 
 

By Pooja Soni - 23 Jul, 2018

    Share Via