ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अपनी आल-टाइम XI का किया चयन

 क्रिस वोक्स | getty

आज के समय में आल-टाइम XI चुनना एक ट्रेंड सा बन गया हैं | कई क्रिकेटरों को कई अवसर पर 'ऑल-टाइम' XI चुनते हुए देखा गया हैं | अब इस सूची में एक और खिलाड़ी शामिल हो गए हैं, जो कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स है |

29 वर्षीय ने अपनी ऑल-टाइम XI में सचिन तेंदुलकर, ब्रेंडन मैकुलम और ग्लेन मैकग्राथ जैसे कुछ महान खिलाड़ियों को शामिल किया हैं |

वोक्स ने एलिस्टेयर कुक और मैथ्यू हेडन को अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया हैं | उनका कहना हैं कि कुक को किसी के भी परिचय की जरुरत नहीं हैं और उन्होंने कुक को टीम का कप्तान भी बनाया हैं | उन्होंने हेडन के बारे में कहा हैं कि कहा कि हेडन गेंद को काफी तेज़ हिट करते हैं और उनकी बल्लेबाज़ी देखना अच्छा लगता हैं |   

नंबर 3 पर, वोक्स में रिकी पोंटिंग को चुना हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी भी थे | वही सचिन तेंदुलकर को नंबर 4 की स्थिति के लिए चयनित किया हैं | वोक्स ने कहा हैं कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था कि उन्हें कभी भी सचिन को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला | सचिन के बाद वोक्स ने वार्विकशिरे के अपने साथी इयान बेल को टीम में शामिल किया हैं |   

इसके बाद नंबर 6 पर, वोक्स ने अपने हीरो और आइडल जैक कैलिस को रखा हैं | वोक्स का कहना हैं कि कैलिस का ऑल-राउंड कौशल काफी आसान होगा | उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को वोक्स ने टीम में शामिल किया हैं | उन्होंने कहा हैं कि मैकुलम निचले क्रम में काफी आक्रामक हैं और साथ ही वह ग्लव्स के साथ भी योगदान दे सकते हैं |   

गेंदबाजों के साथ शुरुआत करते हुए, उन्होंने सबसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड का चयन किया हैं | वोक्स के अनुसार ग्रीम स्वान टीम में स्पिनर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकते हैं | टीम में ग्लेन मैकग्राथ एक और तेज गेंदबाज होंगे | जिसके बाद जेम्स एंडरसन इस प्लेइंग इलेवन को पूरा करेंगे |

क्रिस वोक्स की ऑल-टाइम XI -

एलिस्टेयर कुक, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, इयान बेल, जैक्स कैलिस, ब्रेंडन मैकुलम, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान, ग्लेन मैकग्रा, जेम्स एंडरसन |

 
 

By Pooja Soni - 21 Jul, 2018

    Share Via