https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट XI टीम का करेंगे नेतृत्व

ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट XI टीम का करेंगे नेतृत्व

ईशान किशन | getty

पूर्व भारतीय यू -19 कप्तान ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अभ्यास खेल के लिए तीसरी स्ट्रिंग बोर्ड प्रेसिडेंट XI टीम की कप्तानी करेंगे |

इस 14 सदस्यीय टीम में अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), ध्रुव शोरी (दिल्ली), अनमोलप्रीत सिंह (पंजाब) ), जलज सक्सेना (केरल) और सिद्धेश लाड (मुंबई) जैसे कुछ नमो को शामिल किया गया हैं | ईश्वरन ने रणजी ट्रॉफी 2017/18 सीज़न में 564 रन बनाए थे, जबकि दिल्ली के शोरी ने 593 रन बनाए, जिसमे  फाइनल में उनके दवारा लगाया गया एक शतक भी शामिल हैं |

पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह अपने पहले ही प्रथम श्रेणी के सत्र में अपने राज्य के लिए स्टार खिलाड़ी बन गए थे, क्योंकि पूर्व भारतीय यू-19 क्रिकेटर ने 125.50 की औसत से  बल्लेबाजी करते हुए केवल सात पारियों में 753 रन बनाए थे |

पिछले कुछ सालों से घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक रहे जलज सक्सेना अच्छा प्रदर्शन करने और आगामी श्रृंखला के लिए भारत ए टीम में जगह बनाने के लिए उत्साहित हैं | उन्हें हाल ही में पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | ऐसा तीसरी बार हुआ हैं, जब उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया हैं |

टीम के गेंदबाजी विभाग में आवेश खान, मिहिर हिरवानी, धर्मेंद्र सिंह जडेजा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं | भारत यू -19 टीम के सदस्य शिवम मावी और ईशान पोरेल ने इस साल की शुरुआत में विश्वकप जीता था और उन्हें भी इस टीम में शामिल किया गया हैं | दोनों ही टीमों के बीच अभ्यास मैच 30 जुलाई से कर्नाटक के बेलगाम में खेला जाएगा |

दक्षिण अफ्रीका 'ए' के ​​खिलाफ वार्म-उप के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट XI टीम - ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), आरआर संजय, एआर ईश्वरन, ध्रुव शोरी, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, जलज सक्सेना, सिद्धेश लाड, मिहिर हिरवानी, डीए जडेजा , अवेश खान, शिवम मावी, ईशान पोरेल, अतीथ सेठ |

 
 

By Pooja Soni - 20 Jul, 2018

    Share Via