बीसीसीआई दवारा एमएस धोनी की प्रोफइल गड़बड़ी ने लोगो के उड़ाए होश

एमएस धोनी | Getty

हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद बहुत से लोग उनके भविष्य के बारे में भी काफी अनुमान लगाने लगे थे |

हालांकि, टीम के कोच रवि शास्त्री ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था,  जिसमें कहा गया था कि भारत के पूर्व कप्तान "कहीं नहीं जा रहे" थे | इस घटना के बाद धोनी के बारे में एक और नई घटना देखने को मिली, जिससे की ट्विटर पर काफी हड़कंप सी मच गई हैं |

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने खिलाड़ियों के प्रोफाइल पेज पर एक गड़बड़ी कर दी हैं, जिसके चलते धोनी को अभी भी भारत के कप्तान के रूप में दिखाया गया हैं |

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पे एमएस धोनी के औपचारिक प्रोफाइल में उन्हें अब भी कप्तान दिखाया था | Screenshot

जिसके बाद से ट्विटर पर फैंस को एक और नया मसाला मिल गया हैं और सोशल मीडिया मंच पर कई चुटकुले बनने भी शुरू हो गए हैं | पूर्व कप्तान धोनी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 58 गेंदों में 37 रन बनाते हुए प्रशंसकों की आलोचनाओं का शिकार बन गए थे |

पिछले कुछ वर्षों में धोनी को सीमित ओवरों में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक के रूप में सम्मानित किया गया है और उच्च दबाव वाले खेलों को खत्म करने के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया हैं |  

 
 

By Pooja Soni - 20 Jul, 2018

    Share Via