https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
विकिपीडिया ने हार्दिक पंड्या की प्रोफाइल को एक नए निकनेम के साथ किया अपडेट

विकिपीडिया ने हार्दिक पंड्या की प्रोफाइल को एक नए निकनेम के साथ किया अपडेट

हार्दिक पंड्या | Twitter

पिछले कुछ सालो में, हार्दिक पंड्या ने एक क्रिकेटर के रूप में काफी विकास किया हैं |  

बड़ौदा का यह ऑलराउंडर कुछ समय से भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक रहा है | उन्होंने बल्ले के साथ ही गेंद के साथ भी समान रूप से अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया हैं, जिसने टीम की गतिशीलता में काफी मदद की हैं |

अपने मैदानी प्रदर्शन के अलावा, हार्दिक विभिन्न हेयर स्टाइल के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं | हम अक्सर उन्हें अपने बालों के साथ कई चीजों को करने की कोशिश करते हुए देखते हैं | हलाकि कभी-कभी यह काफी मज़ेदार होता हैं और हमने कई बार उनके टीम के साथियो को उनके हेयर स्टाइल के बारे में कई  हसी-ठीठोकि करते हुए भी देखा हैं | हाल ही में, विकिपीडिया ने हार्दिक पांड्य की प्रोफाइल को एक नए उपनाम के साथ अपडेटेड किया हैं |

ऐसे कई उदाहरण हैं, जब इस 24 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने बालों को नीले रंग में रंग दिया था | वह अक्सर ही अपने हेयर स्टाइल से लोगों को हैरान कर देते हैं | संभवतः उनका हेयर स्टाइल ही इसका एक कारण हो सकता है, जिससे कि विकिपीडिया ने हार्दिक की प्रोफाइल को एक नए उपनाम के साथ अपडेट करने का फैसला किया हैं | विकिपीडिया पेज में उन्हें 'हेयरी' नाम दिया गया हैं और यह फिलहाल तो काफी वायरल हो रहा है |

 
 

By Pooja Soni - 16 Jul, 2018

    Share Via