कोर्नवॉल की परीक्षण स्थितियों में कमाल कर रहे है फैज़ फज़ल

फैज़ फज़ल| PTI

फैज फजल चुनौतियों से दूर चलने में विश्वास नहीं करते हैं। वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो उस पर एक चुनौती पसंद करते हैं। इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू करने का यही कारण था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां उन्हें अपने आराम क्षेत्र से बाहर ले जाती हैं और उनकी तकनीक पर पकड़ बनाने में मदद करती हैं|

आईपीएल फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के द्वारा नज़रअंदाज़ किये जाने के बाद भी यह खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही कोर्नवॉल क्रिकेट लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है|

लीग के आधे रास्ते तक फैज़ ने अब तक 54.56 की औसत से 491 रन बनाये है| जिसमे उन्होंने सात अर्धशतक जड़े| जिस सुस्त पिच पर फैज़ ने अपना सातवां अर्धशतक जमाया वह किसी भी शतक से कम नहीं था|

तरूरो क्लब के कप्तान स्कॉट हार्वे ने भी माना के फैज़ ने एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है| तरूरो क्लब फिलहाल इस लीग में तीसरे स्थान पर काबिज़ है| इस क्लब ने अपने आखिरी मैच में लीग में टॉप पर चल रहे पेंज़ंस क्रिकेट क्लब को मात दी है|

कप्तान स्कॉट हार्वे ने फैज़ के बारे में कहा कि “फैज़ ने खुद को बहुत अच्छे ढंग से संभाला है| वह हमारे लिए एक विश्विस्नीय उपरी क्रम बल्लेबाज़ है और उससे हमें बड़ा स्कोर करने की उम्मीद है| हम जानते है के उसके लिए यहा की कंडीशन में ढलना में थोड़ी देर लगेगी| वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है उसने हमारे लिए काफी बेहतरीन पारियां खेली है और हम चाहते है के वह इस सिलसिले को जाऋ रखे|"

उन्होंने कहा कि “कोर्नवॉल हमारे देश का सबसे गीले इलाकों में से है इसीलिए यहाँ का विकेट हमेशा थोडा धीमा और नीचा रहता है, लेकिन फैज़ ने बड़ी जल्दी यहाँ खुद को ढाल लिया|”  

 
 

By Akshit vedyan - 11 Jul, 2018

    Share Via