वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के हाथो में पहुंची अब डीडीसीए की बागड़ोर

रजत शर्मा | IndiaTv

अनुभवी पत्रकार रजत शर्मा को दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है| 27 और 30 जून के बीच हुए 2018 डीडीसीए चुनावों के परिणाम सोमवार (2 जुलाई) सुबह घोषित किए गए। रजत शर्मा की टीम में कुमार राकेश बंसल शामिल हैं, जिनके पक्ष में 48.87% वोटों के साथ उनको उपाध्यक्ष चुनागया|

अपनी जीत के बाद रजत शर्मा ने ट्वीट करते हे लिखा कि “मैं डीडीसीए के सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने चुनाव में मतदान किया और हम पर विश्वास जताया। मैं डीडीसीए के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए सभी सदस्यों को हाथ मिलाकर काम करने के लिए आमंत्रित करता हूँ|"

रजत शर्मा हिंदी समाचार चैनल इंडिया टीवी के अध्यक्ष और मुख्य संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान के लिए 2016 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डीडीसीए अध्यक्ष के रूप में शर्मा का कार्यकाल तीन साल तक है।

 
 

By Akshit vedyan - 02 Jul, 2018

    Share Via