विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ गायक अंकित तिवारी के पिता के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज

विनोद कांबली और उनकी बीवी | Facebook

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और विवादों को पुराना रिश्ता रहा है| अब वह एक नए विवाद में फसतें नज़र आ रहे है| मुंबई के एक परिवार ने विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ पुलिस थाणे में रिपोर्ट दर्ज करायी है| कांबली और उनकी बीवी पर एक 58 साल के आदमी के साथ मारपीट करने का आरोप है| यह मामला मुंबई के एक मॉल का है| 

दरअसल, रविवार की दोपहर मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया। इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया। घटना के दौरान पीड़ित के साथ उनकी पोती भी थी, जिसे वह गेम जोन से फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे।

राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर की माने तो, रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में भीड़भाड़ थी। कुछ पलों तक उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। वह फूड कोर्ट आए और उन्होंने हमें यह घटना बताई। जिसके बाद मैं मामला सुलझाने कांबली के पास गया तो वहां मुझे धक्का देकर गंदी गालियां दी गई।

उन्होंने कहा, 'कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडिल निकाली और मुझे पीटने के लिए तैयार खड़ी थीं। मैं तो उन्हें यह बताने गया था कि हम उनका सम्मान करते हैं और यह गलती से हो गया होगा। उनके ऐसे व्यवहार के बाद हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।' अंकुर के हाथ में भी नाखूनों की खरोंचें आई हुई हैं।

आपको बता दे कि राजेंद्र कुमार के दो बेटे है बड़ा बिज़नस करता है तो वही छोटा बेटा अंकित तिवारी बॉलीवुड का मशहूर गायक है|

 
 

By Akshit vedyan - 02 Jul, 2018

    Share Via