ENG v IND 2018: Watch- शिखर धवन को मिला अपना नया डांसर जोड़ीदार

शिखर धवन और हार्दिक पांड्या| Twitter

आयरलैंड में मिली शानदार जीत के बाद अब भारत की नज़रे 3 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज पर होगी| टीम इंडिया कल अपने पहले टी-20 सीरीज़ के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी|

इस दौरे पर गयी टीम इंडिया के उपर इंग्लैंड के खिलाफ उनकी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव है| इस दबाव को दूर करने के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी दबाव को दूर रखने और खुद को शांत रखने के अपने-अपने तरीके ढूंड रहे है|

भारतीय खिलाड़ी बिंदास अंदाज में मस्ती कर रहे हैं| ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मस्ती करते दिख रहे हैं|

दरअसल इस वीडियो में शिखर और हार्दिक डांस कर रहे हैं| ये दोनों खिलाड़ी वॉशरूम में नाच रहे हैं. दोनों एक इंग्लिश गाने पर शीशे के सामने नाच रहे हैं| शिखर धवन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| शिखर धवन ने लिखा है, 'हमें डांस पसंद है, ये है महान डांसर्स की साझेदारी...हार्दिक पांड्या और मैं |'

इस समय शिखर धवन और हार्दिक पांड्या दोनों शानदार फॉर्म में खेल रहे हैं| इंग्लैंड के खिलाफ टीम को दोनों से काफी उम्मीदें होंगी| आयरलैंड के खिलाफ शिखर धवन ने पहले टी20 में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था तो वहीं हार्दिक पांड्या ने दूसरे मुकाबले में नौ गेंदों पर 32 रन बना डाले, जिसमें उन्होंने चार गेंदों पर चार छक्के लगाए| 

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

 
 

By Akshit vedyan - 02 Jul, 2018

    Share Via