अपनी सुरक्षा के लिए साक्षी धोनी ने माँगा रिवाल्वर का लाइसेंस

साक्षी धोनी | IANS

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने आर्म्स लाइसेंस की मांग की है| उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए इसकी मांग की है| साक्षी ने कहा के वह ज्यादातर समय घर पर अकेली ही रहती है और अकेले ही सफ़र करती है| जिसके चलते उनकी जान को खतरा रहता है| ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए एक हथियार की जरूरत है| 

साक्षी ने आवेदन करते हुए रिवाल्वर या .32 पिस्टल के लिए आवेदन किया है| साक्षी धोनी ने इस आवेदन के साथ कहा कि जितनी जल्दी हो सके उन्हें हथियार रखने की अनुमति दी जाये| 

आपको बता दें कि 2010 में महेंद्र सिंह धोनी को गन लाइसेंस की मंजूरी मिल गई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी| धोनी को लाइसेंस के काफी मेहनत करनी पड़ी थी| उनका आवेदन केंद्र को भेजा गया था और वहां से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें इजाजत दे दी गई थी| रांची जिला प्रशासन ने गृह मंत्रालय को आवेदन भेजने से पहले 2008 में धोनी से चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा था| 

मिली जानकारी के मुताबिक, साक्षी धोनी ने आर्म्स लाइसेंस के लिए मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था, जिसे अरगोड़ा थाना भेजा गया| अरगोड़ा थाने में इस आवेदन की जांच की और पाया कि साक्षी धोनी पर किसी भी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नही है| 

अरगोड़ा थाने की जांच के बाद इस साक्षी के आर्म्स लाइसेंस के आवेदन को हटिया डीएसपी विकास पांडेय के पास भेज दिया| डीएसपी ने इसे सिटी एसपी और सिटी एसपी ने उसे एसएसपी कार्यालय भेज दिया है| 

 
 

By Akshit vedyan - 20 Jun, 2018

    Share Via