विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वीडियो को मिला बॉलीवुड का समर्थन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | Instagram

हाल ही में विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कथित रूप से कूड़ा फेंकने के लिए एक शख्स को जमकर फटकार लगाई थी, जिसका वीडियो काफी वायरल भी हुआ हैं |

जिसके बाद बॉलीवुड का भी मानना हैं कि वह प्रशंसा के योग्य है | रणवीर सिंह, करण जौहर, दीया मिर्जा और बॉलीवुड के और भी सितारों ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रिटी कपल का जमकर समर्थन किया हैं | कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर ये 17 सेकेंड का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हुआ था | 

जिसमे अनुष्का को सड़क पर कूड़ा फेंक रहे एक शख्स को डांटते हुए देखा जा सकता है, जो कि अपनी लग्‍जरी कार में सवार था | जिसके बाद कोहली ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था | यहाँ तक कुछ फैन्‍स ने अनुष्‍का शर्मा को ट्राल भी किया था |

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर टिप्पणी करते हुए अनुष्का को 'लीजेंड' कहा हैं | वही करण ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "यह दिन का आदेश है | अनुष्का ने अच्छा काम किया |"  

साथ ही दीया मिर्ज़ा और गायक बादशाह ने उनके इस काम पर उनकी सराहना करने के लिए एमोजिस का इस्तेमाल किया और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी उनके इस काम की सराहना की हैं |

बॉलीवुड के साथ ही क्रिकेट की दुनिया के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी अनुष्का के इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए उनके इस काम की सराहना करते हुए उन्हें एक रोल मॉडल बताया हैं |

विराट और अनुष्का के समर्थन में केंद्रीय मंत्री किरन रिजजू ने भी ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "चलिए, विराट और अनुष्का को प्रचार की ज़रूरत है | हमारा आचरण हमारी मानसिकता को दर्शाता है |नागरिक भावना सामाजिक नैतिकता है और नैतिक व्यवहार धन और शिक्षा से नहीं आते हैं | आइए भारत को साफ रखें |"

 

 
 

By Pooja Soni - 19 Jun, 2018

    Share Via