मोहम्मद कैफ का जन्मदिन की बधाई देने पर राहुल गांधी का उड़ा मज़ाक

मोहम्मद कैफ | AFP

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार (19 जून) को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं |

साल 2019 में होने वाले चुनावों के लिए राहुल अपने राजनीतिक दल के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं | मोहम्मद कैफ, जो कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस उम्मीदवार भी रह चुके हैं, ने इस अवसर पर राहुल को जन्मदिन की बधाई दी | हालांकि, उनके प्रशंसकों ने बदले में राजनेता का काफी मज़ाक उड़ाया और साथ ही उनके राजनीतिक करियर पर भी रौशनी डाली |

राष्ट्रीय टीम में जगह न बना पाने के बाद साल 2014 में कैफ भी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बने थे और उन्होंने उनके लिए चुनाव भी लड़ा था |  कैफ लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार थे और उत्तर प्रदेश के फुलपुर से ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे, जिन्होंने अंततः बहुमत के साथ चुनाव जीत लिया था | 

राजनीति में भी अपना हाथ आजमाने के बाद और निराशा हाथ लगने के बाद कैफ तुरंत ही क्रिकेट में वापस लौट आये थे और राजनीति को पीछे छोड़ दिया था | इसके बाद उन्होंने साल 2016 में रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का नेतृत्व भी किया था |

इन दिनों कैफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं | उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से ही राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी | लेकिन शायद उनके फँस को राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई देना कुछ ख़ास रास नहीं आया और उनके ट्वीट करने बाद तुरंत ही वे राहुल का मज़ाक उड़ाने लगे और अपनी भिन्न-भिन्न प्रतिक्रिया देने लगे |

 
 

By Pooja Soni - 19 Jun, 2018

    Share Via