संग्रहालय में फैन्स ने तोडा विराट कोहली की प्रतिमा का कान

मैडम तुसाद संग्रहालय में तोडा विराट कोहली की प्रतिमा का कान | Facebook

हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली की उपलब्धियों को देखते हुए दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी माँ की प्रतिमा का अनावरण किया गया था| उनकी मोम की प्रतिमा के साथ फोटो खिचाने के लिए उनके फैन्स का जमावड़ा लग गया और इस दौरान विराट की इस प्रतिमा का कान किसी ने तोड़ दिया |

विराट कोहली की विराट उपलब्धियों को देखते हुए कई महान हस्तियों के बीच दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी भी प्रतिमा लगाई गयी| इस प्रतिमा को देखने विराट के ढेरो फैन्स संग्रहालय पहुंचे| इस भीड़ में विराट की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते हुए फैन्स के बीच धक्का-मुक्की हो गयी और इस दौरान विराट की प्रतिमा का दायाँ कान टूट गया|

हालांकि विराट कोहली के इस पुतले के अनावरण के बाद यहां आम दिनों से कुछ ज्यादा ही भीड़ बढ़ गयी। जिसके चलते म्यूजियम में अफरा-तफरी मच गयी और किसी फैन की लापरवाही के चलते विराट के पुतले का दायां कान टूट गया। इसके तुरंत बाद ही इस म्यूजियम के मैनेजमेंट ने तेजी दिखाते हुए विराट के पुतले के टूटे कान को जल्दी से ठीक करवा दिया।

इस संग्रहालय में फैन्स को यहा लगी हस्तियों को छूने और उनके साथ फोटो लेने की इजाजत है| यह इस संग्रहालय में हुई इस तरह की यह पहली घटना है| 

 
 

By Akshit vedyan - 09 Jun, 2018

    Share Via