सूर्यकुमार यादव ने अपने माता-पिता को उपहार में दी कार और हुए भावुक

हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के अनुभवी मुंबई के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में काफी अच्छा समय व्यतीत किया | 

टूर्नामेंट के आखिरी कुछ सत्रों में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी लाइन-उप में यादव की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही हैं | लेकिन इस साल आईपीएल नीलामी में, उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था |  फ्रैंचाइज़ी बदल गई थी, लेकिन टीम में उनकी भूमिका नहीं बदली  |

उन्होंने सीजन की शुरुआत मध्य-क्रम के बल्लेबाज के रूप में की | जल्द ही, मुंबई इंडियंस ने फैसला किया कि उनकी बल्लेबाज़ी क्रम को बढ़ावा दिया जाना चाहिए | जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की | वह थोड़े घबराये जरूर थे, लेकिन इसका अंत उन्होंने एक बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ किया | सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले मैच में ही उन्होंने अर्धशतक बनाया था | 

बहुत ही जल्द उन्हें लीग चरणों में पारी की शुरुआत करने की आदत सी हो गई | इस तथ्य के बावजूद कि मुंबई इंडियंस को इस सीजन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ारहा हैं, सूर्यकुमार एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जो लगातार अपने फॉर्म को बनाये रखे हुए थे | उन्होंने सीज़न में 500 से अधिक रन बनाये हैं | साथ ही वह टूर्नामेंट के एक संस्करण में 500 रन से अधिक स्कोर करने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी बने |

उन्होंने मैदान पर काफी अच्छे रन बनाये और अब सीजन के ख़त्म हो जाने के बाद मैदान के बाहर भी वह एक सुखद समय का आनंद ले रहे हैं | हाल ही में, सूर्यकुमार ने मुंबई में अपने माता-पिता को एक कार उपहार में दी | जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दी |

अपने उस समय को याद करते हुए वह थोड़े भावुक हो जाये जब उनके माता-पिता ने उन्हें उनकी पहली कार उपहार में दी थी | लेकिन अब उन्हें अपने माता-पिता को कार उपहार में देने में काफी ख़ुशी हो रही हैं |  

 

 
 

By Pooja Soni - 08 Jun, 2018

    Share Via