जस्टिन लैंगर ने लॉडर्स के ऐतिहासिक मैदान को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान

क्रिकेट का ‘मक्‍का’ कहे जाने वाला लंदन का ऐतिहासिक लॉडर्स का मैदान खेल के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक है |

पिछले कई वर्षो में लॉडर्स का ये मैदान क्रिकेट के कई शानदार मुकाबलों का गवाह बना है | साल 1975 का फाइनल, 1979, 1989 और 1999 का विश्व कप इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया था | काफी हद तक, हर उभरता हुआ क्रिकेट खिलाड़ी इस स्टेडियम में खेलना चाहता है |

हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के नए कोच जस्टिन लैंगर ने भी लॉडर्स के वातावरण की काफी तारीफ की | पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में मिडलसेक्स के लिए भी खेला हैं, जिसके लिए उनका घरेलु मैदान यही ऐतिहासिक मैदान था |

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इन दिनों इंग्‍लैंड में ही मौजूद हैं | जहाँ उन्‍हें 13 जून से 5 मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम का मुकाबला करना हैं | इस दौरान मीडिया से बात करते हुए लैंगर ने बताया हैं कि, "यह दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थान है | सच में दोस्त, क्या जगह है ये | लॉडर्स इस दुनिया की सबसे अच्छी जगह है | यहाँ लंच के बारे में आपका क्या ख्याल हैं?"

 
 

By Pooja Soni - 07 Jun, 2018

    Share Via