WATCH- हरभजन ने शेयर किया ऐसा वीडियो पूरानी यादें हुई फिर से ताज़ा

ऋद्धिमान साहा और स्टीव स्मिथ | Getty

हरभजन सिंह अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए भारतीय टीम में तो काफी प्रचलित है ही वाही सोशल मीडिया पर भी वह अपने अनोखे मजाकिया वीडियो से लोगों और अपने फैन्स को हंसाते रहते है|

हल ही में हरभजन ने ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है| पिछले वर्ष जब ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी तो भारत ने वह टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी| 

वैसे तो यह पूरी सीरीज बड़ी रोमंचाल्क रही थी पर रांची टेस्ट में एक वाकया ऐसा हुआ था जिसके दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ मैदान पर अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे| हरभजन सिंह ने फिर से इस वाकये की वीडियो दाल कर फिर से यादें ताज़ा कर दी| 

यह वीडियो ऋद्धिमान साहा और स्टीव स्मिथ का है| रांची टेस्ट के पहले दिन ही यह मजेदार घटना हुई थी| यह सीन इतना मजेदार था कि खिलाड़ी, कमेंटेटर और दर्शक ही नहीं, अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे|

दरअसल, टेस्ट मैच के पहले दिन 80वां ओवर चल रहा था| रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे| रवींद्र जडेजा ने गेंद डाली, जो बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ के पैड्स के बीच में अटक गई| साहा को लगा के उनके पास स्मिथ को आउट करने का मौका है और वह स्मिथ के पैरो में इस तरह झपट पड़े मानो कबड्डी का कोई मैच चल रहा हो| 

हरभजन सिंह ने वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा ‘हाहाहाहाहा.... शाबाश कबड्डी कबड्डी कबड्डी...’

 
 

By Akshit vedyan - 04 Jun, 2018

    Share Via