सचिन फैन सुधीर ने धोनी के साथ उनके फार्महाउस पर किया लंच, शेयर की तस्वीरे

Pic Sources | Twitter

भारत में क्रिकेट के खेल के कई भक्त हैं पर अगर किसी को सबसे बड़े भक्त की उपाधि देनी हो तो वह सुधीर गौतम है|

सुधीर, सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन है| लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है उनमे सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी है |

क्रिकेट के इस सबसे बड़े फैन का दिन उस दिन और भी स्पेशल हो गया जब उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंच करने का मौका मिला| धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने सुधीर को उनके फार्महाउस पे आमंत्रित किया और अपने परिवार सहित उनकी आवभगत की |

सुधीर ने धोनी के फार्महाउस पर पहुँच कर उनकी फैमली के साथ लंच करते हुए अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की|

उन्होंने लिखा ‘कैप्‍टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ स्‍पेशल डे, सुपर लंच विद सुपर फैमिली| इस लम्‍हे को शब्‍दों में बयां करना मुश्किल है | थैंक यू एमएस धोनी और साक्षी दी | कैप्‍टन आईपीएल 2018 जीतने के बाद रिलेक्‍स महसूस कर रहे हैं |' 

 
 

By Akshit vedyan - 02 Jun, 2018

    Share Via