IPL 2018 : रशीद खान ने रणवीर सिंह की प्रशंशा का दिया जवाब; बताया अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम

राशिद खान | IANS

सभी जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक उत्साही क्रिकेट प्रशंसक हैं |वह इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण को काफी गौर से फॉलो भी कर रहे हैं | हाल ही के मुकाबले के बाद, रणवीर ने सीजन के ग्रैंड फाइनल के बारे में अपनी उत्साह को ट्विटर पर व्यक्त किया |

आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफ़ायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने  कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली हैं | 

क्वालीफायर 2 में एसआरएच की जीत के हीरो रहे राशिद खान ने इस मुकाबले में खेल के सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया | उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 34 रनो की पारी खेलते हुए, बोर्ड पर एक बड़े पैमाने पर स्कोर को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई | सिर्फ इतना ही नहीं बाद में, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 19 रन देते हुए कोलकाता के अहम 3 विकेट लिए, जिसमे रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन और आंद्रे रसेल का विकेट शामिल था |

रणवीर सिंह

इसके अलावा, राशिद ने मैदान पर भी अपनी उपस्थिति महसूस कराई | उन्होंने फाइनल ओवर में दो कैच भी लिए और खेल में रन आउट भी लिया | अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्हें क्रिकेट की दुनिया की महान हस्तियों से खूब प्रशंसा भी मिली | यहां तक ​​कि उन्हें क्रिकेट की बिरादरी के बाहर से भी प्रशंसा मिली | रणवीर सिंह उनमें से एक थे |

रणवीर ने अपने ट्वीट में कहा हैं कि वह केन विलियमसन के लिए बहुत खुश हैं | उन्होंने राशिद खान के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा भी की |

जिसके बाद राशिद ने भी तुरंत ही रणवीर से मिली इन शुभकामनाओं को स्वीकार कर लिया | साथ ही उन्होंने इसके लिए उनका धन्यवाद भी किया और यह भी खुलासा किया कि उनकी पसंदीदा फिल्म बाजीराव मस्तानी है, जिसमे रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी |

 
 

By Pooja Soni - 26 May, 2018

    Share Via