एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर

IANS

जैसे ही आईपीएल के बाद एबी डिविलियर्स वापस दक्षिण अफ्रीका लौटे, उन्होंने अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी |

उनका ये फैसला चौकाने वाला फैसला था | उन्होंने हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और आरसीबी के प्ले-ऑफ में अपनी जगह न बनाने के बावजूद , उन्होंने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया था | सभी को उम्मीद थी कि वे कम से कम विश्व कप 2019 के अंत तक टीम में बने रहेंगे और खिताब हासिल करने के अपने सपने को पूरा करेंगे | 

वह अभी भी सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक माने जाते है और निश्चित रूप से उसके पास खेलने के लिए बहुत सारा क्रिकेट बाकी था | हालांकि, उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति स्पीच में कहा था कि उन्हें लगता  हैं कि उनके शरीर ने बहुत कुछ भार सहन कर लिया है और अब आगे बढ़ने के लिए वह बहुत थके हुए हैं |

हाल ही में आईपीएल के दौरान जब वे यहाँ मौजूद थे, उन्होंने एक टॉक शो, जिसका नाम ‘व्हाट द डक’ हैं, में बहुत से रहस्यों का खुलासा किया था | इस शो के होस्ट विक्रम सथाये थे | इस शो में एबीडी अपने पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी टीम के साथी जॉन्टी रोड्स के साथ शामिल हुए थे | उन दोनों ने अपने खेल के समय के दौरान कई यादो को ताज़ा किया |

एबीडी को शो पर इस तरह से बात करते हुए और बहुत सारे रहस्यों का खुलासा करता हुए देख सभी को काफी खुशी हुई होगी | इस दौरान एबीडी ने विभिन्न  प्रैंक्स के बारे में जानकारी को भी साझा किया, इसके चलते उन्होंने कैसे अपने पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को परेशान किया था के बारे में भी बताया | साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने ताजमहल में अपनी पत्नी को प्रपोज़ किया था |

लेकिन जब उनसे उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का नाम लेने में किसी भी तरह की हिचकिचाहट नहीं दिखाई | उन्होंने कहा कि उन्हें उनका आक्रामक रवैया अच्छा लगता था | जबकि जॉन्टी ने सुरेश रैना को अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर बताया | यह आश्चर्य की बात है कि एबीडी ने अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के नाम में विराट कोहली का नाम नहीं बताया, जबकि ये दोनों ने बहुत ही शानदार सम्बन्धो का साँझा किया हैं |

एबी डिविलियर्स  ने वीरेंदर सहवाग को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया

ये सब यही समाप्त नहीं हुआ, एबी उस समय अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए जब, शो के होस्ट ने ये खुलासा किया, जब सहवाग क्रीज पर गेंदबाजों का सामना करते थे, तो वह गाना गाया करते थे | डिविलियर्स ने स्वीकार किया कि वीरेंद्र सहवाग को गाना गाते हुए उनकी कल्पना करना, यह बहुत ही मजाकिया है | उन्होंने कहा कि, "माफ़ करना कि मैं हँस रहा हूँ | मैं सिर्फ वीरू को गाना गता हुआ ईमेजिन कर रहा हूँ |" 

साथ ही डिविलियर्स ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं उसे एक खिलाड़ी के रूप में पसंद करता हूँ | वह प्रतिस्पर्धी है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस टीम के लिए खेल रहा हैं, वह सिर्फ जीतना चाहता है, वह खेल पर अपना प्रभाव डालना चाहता है और बहुत कुछ मेरे जैसा ही है, हालांकि मैं मैदान पर उतना नहीं दिखाता हूँ, जितना कि वे दिखाते हैं |" 

 
 

By Pooja Soni - 24 May, 2018

    Share Via