IPL 2018: रोहित शर्मा को मिली ऐसी सज़ा के मुँह छुपाने की आयी नौबत

रोहित शर्मा | DNA

अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देने के बाद प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीद बरकरार रखी है| स्लो स्टार्टर कहे जाने वाली मुंबई इंडियंस ने पंजाब को करो या मरो मुकाबले में तीन रनों से मात दी| इस जीत के साथ टीम का उत्साह काफी बढ़ा है|

लेकिन इसके बावजूद मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा को सज़ा दी गयी और इस सज़ा को पाने के बाद रोहित अपना मुंह छिपाते नज़र आये|

दरअसल जिम सेशन मिस करने पर मुंबई इंडियंस की ओर से खिलाडि़यों को सजा दी जाती है और सजा के तौर पर उस खिलाड़ी को टीम की जर्सी के बजाय इमोजी वाले जंप सूट में हर जगह आना जाना पड़ता है| फिर चाहे वह होटल हो या एयरपोर्ट|

इसी सजा को कप्‍तान रोहित भी भुगतनी पड़ी| बुधवार को पंजाब पर जीत के अगले दिन यानी गुरुवार को कप्‍तान को जिम सेशन मिस करने पर सजा दी गई और जिस वजह से वह हर जगह नीले रंग के इमोजी वाले जंपसूट में नजर आए और कैमरा देखते ही अपना चेहरा छुपाने लगे| हालांकि रोहित की पत्‍नी ऋतिका ने भी इस मौके को भुनाते हुए इस तस्‍वीर को मजेदार कैप्‍शन के साथ शेयर किया| 


 

 
 

By Akshit vedyan - 19 May, 2018

    Share Via