IPL 2018 : सीएसके के युवा फैंस ने लुंगी एनगिडी के लिए किया 'लुंगी डांस' पर नृत्य

लुँगी एनगिडी

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी का पिछले सालों में मैदान पर असाधारण प्रदर्शन देखने को मिला हैं |

जब इस साल की शुरुआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, तो एनगिडी ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था | और अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में खेल रहे हैं | अपने प्रदर्शन की बदोलत ही उन्हें इस सीजन की नीलामी में अपना पहला आईपीएल अनुबंध मिला |

सीजन के पहले भाग में, लुंगी अपनी टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे | क्योकि उसी समय उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके लिए उन्हें वापस दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा था | लेकिन  अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए उन्होंने जल्द ही टूर्नामेंट में वापसी की और टीम ने भी उनकी इस निष्ठां को देखते हुए उन्हें जल्द ही प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया | लुंगी ने पुणे में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले से सुपर किंग्स के लिए अपने आईपीएल की शुरुआत की थी |

टूर्नामेंट में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के परिणामस्वरूप उनके फैंस की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही हैं, इसके अलावा, भारतीय फैंस भी लुंगी और बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत 'लुंगी डांस' के बीच के संबंध को नज़रअंदाज़ नहीं कर पाए |

हाल ही में लुंगी ने अपने ट्विटर पर एक फैन दवारा बनाये गए वीडियो को पोस्ट किया हैं | इस वीडियो में, दो युवा लड़कियों को 'लुंगी डांस' के गाने पर नृत्य करते हुए देखा जा सकता हैं, जिन्होंने खुद को दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर का सबसे बड़ा फैन बताया हैं | लुंगी को ये वीडियो इतना अच्छा लगा की उन्होंने इसे अपने ट्विटर पर शेयर कर दिया |  

 

 
 

By Pooja Soni - 15 May, 2018

    Share Via