IPL 2018: अगर मुंबई हुई बाहर तो रोहित का ये शर्मनाक रिकॉर्ड बनेगा वजह

रोहित शर्मा | IANS

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई जहां आईपीएल से बाहर होने की कगार पर कड़ी है वही टीम के कप्तान द्वारा बनाया गया एक अनचाहा रिकॉर्ड उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है|

अगर इस सीजन में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाती है तो उसकी एक बड़ी वजह रोहित शर्मा की फॉर्म भी होगी| 

आपको बता दे कि रोहित शर्मा इस सीजन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ बन गये है| रोहित शर्मा कुल तीन बार इस आईपीएल सीजन में शून्य पर आउट हो गये है|

इसमें से दो बार राजस्थान रॉयल्स और एक बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वह बिना रन बनाए पवेलियन लौटे। 

रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रहे रोहित जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच होकर पहली ही गेंद पर बिना किसी रन के आउट हो गए। इसके साथ ही वे आईपीएल के सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तानों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

इस लिस्ट में गौतम गंभीर टॉप पर है जो 10 बार आईपीएल में बतौर कप्तान शून्य पर आउट हो चुके है| दूसरें स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट और शेन वार्न है जो 7 बार शून्य पर आउट हो चुके है| अगर एक और बार रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटे तो वह दूसरें पायदान पर पहुँच जाएँगे|

 
 

By Akshit vedyan - 14 May, 2018

    Share Via