IPL 2018: तूफानी पारी खेल वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे जोस बटलर

जोस बटलर | IANS

इस बार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऐसा कुछ कर दिखाया जो उनसे पहले बस वीरेंद्र सहवाग ही कर पाए थे| मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गयी अपनी मैच जीताऊ पारी के दौरान आईपीएल में लगातार सबसे अधिक अर्धशतको का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया|

बटलर ने यह रिकॉर्ड बनाते हुए विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है|

विराट के नाम आईपीएल में लगातार चार फिफ्टी का रिकॉर्ड है। बटलर ने मुंबई इंडियं के खिलाफ 53 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली। ये उनके बल्ले से निकली लगातार पांचवीं हाफसेंचुरी है।

बटलर ने पिछली पांच पारियों में नॉटआउट 94, नॉटआउट 95, 82, 51 और 67 रन बनाए हैं। रविवार को खेले गए दूसरे मैच में बटलर की नॉटआउट 94 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया।

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। बटलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

 
 

By Akshit vedyan - 14 May, 2018

    Share Via