शनिवार को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले मतदान करने पहुंचे थे |
कुंबले सिर्फ अकेले ही मतदान करने नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे थे | कुंबले ने वोट देने के बाद मतदान केंद्र से अपनी कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर पर पोस्ट की, साथ ही लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध भी किया हैं |
कुंबले की इन तस्वीरो में उनकी उंगली पर लगी स्याही साफ दिखाई दे रही है | साथ ही उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा हैं कि, "हमने अपना वोट डाल दिया, क्या आपने वोट डाला?"
कुंबले ने एक और फोटो पोस्ट कर लिखा है कि वोट डालने के लिए वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और सभी से अपील करते हुए, अपने नागरिक होने के अधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया |
आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कर्नाटक राज्य चुनाव के ब्रैंड एम्बेसेडर राहुल द्रविड़ भी यहाँ वोट डालने पहुंचे थे | जिसके बाद द्रविड़ ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी | जिसमे 45 वर्षीय की उंगली पर लगी स्याही साफ नज़र आ रही हैं |
Waiting for our turn to vote! Urging everyone to exercise their rights as citizens! #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/O30QqqZlxW
— Anil Kumble (@anilkumble1074) May 12, 2018
We have!!! Have You!!! #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/QRyui7xVwV
— Anil Kumble (@anilkumble1074) May 12, 2018
#RahulDravid Voted today at #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/K2Npag3eds
— Die Hard Fans of Rahul Dravid (@DHFRD19) May 12, 2018
Dear Kannadigas, GO VOTE pic.twitter.com/meFuqbBwk7
— Rahul Dravid FanClub (@DravidArmy) May 12, 2018