गुरुवार (10 मई) को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में 20 वर्षीय ऋषभ पंत आईपीएल 2018 के सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं |
साथ ही ये कारनामा करने वाले वे दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ भी बन गए हैं | क्योकि इस सूची में पहले स्थान पर मनीष पांडे हैं, जिन्होंने 19 वर्ष की उम्र में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली थी | युवाओं के प्रयासों की सराहना करने के लिए, बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर एक प्रशंसा का ट्वीट किया और साथ ही भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को फटकार लगाते हुए, पंत के प्रदर्शन पर ध्यान देने को भी कहां |
शेट्टी हमेशा से ही खेल के प्रति बहुत ही उत्साही रहे हैं | उनके पास किकबॉक्सिंग में एक ब्लैक बेल्ट भी है और साथ ही वे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज की टीम के कप्तान भी है | ट्विटर पर वे अक्सर ही खेल से सम्बंधित ट्वीट करते रहते हैं | और उनके ट्वीट केवल क्रिकेट से सम्बंधित नहीं होते हैं, बल्कि अन्य खेलो से भी सम्बंधित होते हैं |
यहाँ तक कि उन्होंने कामनवेल्थ गेम्स के दौरान भी भारतीय विजेताओं को बधाई देने के लिए, एक के बाद एक ट्वीट पोस्ट किये थे | हालाँकि दिल्ली की हार के बावजूद इस युवा बल्लेबाज़ ने अपनी बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से न सिर्फ शेट्टी का बल्कि हर किसी का दिल जीत लिया |
Pant...Pant... Pant... Take A Bow! ATTENTION selectors Team INDIA!!! @RishabPant777 pic.twitter.com/6pfPIkSRHb
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) May 10, 2018